अगर आप समझ नहीं पाते कि आपके द्वारा कमाए गए पैसे आखिर कहाँ उड़ जाते हैं और आप आर्थिक सफलता प्राप्त करके एक सन्तुष्ट जीवन जीना चाहते हैं, तो यह किताब आप ही के लिए है।
आपकी आमदनी कितनी होनी चाहिए, इस पर चर्चा करने से अधिक यह किताब कहाँ लगाएँ पैसा? इस बात पर ज़ोर देती है कि आप अपनी आमदनी का क्या करें, अपने आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति कैसे करें, अपने बीमा और ऋणों का प्रबन्धन कैसे करें, कैसे सही जगह पर निवेश करें ताकि आपकी बचत का पैसा आपके लाभ के लिए काम करे।
आर्थिक क्षेत्र में वर्षों के अनुभवी लेखक सीए अभिजीत कोलपकर nkall ने इस किताब में सरल, सहज और प्रभावी पद्धति से पाठकों को यह समझाया है कि पैसों की बचत और अपना आर्थिक विकास किस तरह किया जाए। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात- इस किताब के ज़रिए पाठक यह भी सीख पाएँगे -ण प्रबन्धन कि कैसे अपने जीवन को खुशियों से भरा जाए।